शुक्रवार, 23 अगस्त 2024

जानें गोदी मीडिया पर वरिष्ठ पत्रकार श्याम सिंह पंवार की राय

देश में मोदी सरकार बनने के बाद गोदी मीडिया शब्द का चलन आम सा होता गया है, इस गोदी मीडिया के संबंध में वरिष्ठ पत्रकार श्याम सिंह पंवार ने रखी है राय। इस लेख में जानते हैं उनकी राय - 

गोदी मीडिया के बारे में मेरी कलम से -
सच्चाई का अभाव:-
गोदी मीडिया, सत्ता पक्ष की कुत्सित सोंच और मूल भूत मुद्दों की वास्तविक सच्चाई को छिपाने की भरपूर कोशिश करता है। उसे देश की चिंता नहीं होती बल्कि अपने हितों के लिये अपने अनुसार ही खबरें थोपने में पूरी ताकत झोंक देता है।

पक्षपातपूर्ण रिपोर्टिंग:-
गोदी मीडिया, हमेशा ही पक्षपातपूर्ण रिपोर्टिंग करता है और एक तरफा दृष्टिकोण प्रस्तुत करता है। हर बुराई को भी अच्छाई की तरह प्रस्तुत करता है।

जनता को गुमराह करना:-
गोदी मीडिया, देश की भोली जनता को गुमराह करने की सदैव ही कोशिश करता है और उन्हें सही जानकारी नहीं देता है।

स्वतंत्र मीडिया पर प्रभाव:-
गोदी मीडिया के कारण स्वतंत्र मीडिया प्रभावित हो जाती है और जनता को विभिन्न दृष्टिकोणों से अवगत नहीं कराया जाता है।

लोकतंत्र के लिए खतरा:-
गोदी मीडिया, लोकतंत्र के लिए एक बड़ा खतरा होती है क्योंकि यह देश की जनता को सही जानकारी नहीं पहुंचाता है और उन्हें अच्छा व स्वस्थ सोंचने में असमर्थ बनाता है।

मेरी निजी राय :-
गोदी मीडिया से जितना बचा जा सकता है, उतना बचने का प्रयास करें। 
क्या सही है? क्या गलत है? इस बारे में अपने मनमस्तिष्क से गहनता से विचार करें।
अर्थात "सुनें सबकी, करें मन की !"

- श्याम सिंह 'पंवार'

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

सरकार आफताबी पीर का साइबर जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने किया सम्मान

- देश के हित में अमन-चैन और तरक्की की दुआ में शामिल हुए जायरीन फतेहपुर। जनपद में आध्यात्मिक माहौल उस समय देखने को मिला जब मुंबई से पधारे प्र...