गुरुवार, 5 फ़रवरी 2026

सीजेए के राष्ट्रीय महासचिव शीबू खान का सादगी से मनाया गया जन्मदिन

- पत्रकारों के हितों की लड़ाई को लेकर दिया गया एकजुटता का संदेश

- मीडिया फायर ब्रांड लीडर शीबू खान ने सभी का जताया आभार 

 फतेहपुर। साइबर जर्नलिस्ट एसोसिएशन (सीजेए) के राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रख्यात पत्रकार शीबू खान का जन्मदिन संगठन के पदाधिकारियों, सदस्यों एवं शुभचिंतकों द्वारा सादगी के साथ मनाया गया। कार्यक्रम फतेहपुर जनपद के खागा तहसील क्षेत्रांतर्गत प्रेमनगर कस्बा स्थित श्री बांके बिहारी होटल एवं रेस्टोरेंट में आयोजित हुआ, जहां केक काटकर जन्मदिन की खुशियां साझा की गईं।
कार्यक्रम का आयोजन संगठन के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार शहंशाह आब्दी के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर डॉ. जे. पी. सिंह चौहान, अनिल विश्वकर्मा, प्रदीप कुमार, मेराज अहमद, महेश चौधरी, संदीप निर्मल, शहनवाज़ सहित कई अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। उपस्थित लोगों ने अपने मीडिया फायर ब्रांड लीडर शीबू खान के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। इस दौरान शीबू खान ने संगठन के सभी सदस्यों को आपसी एकता, एकजुटता और भाईचारे का संदेश देते हुए गिले-शिकवे भुलाकर पत्रकार हित में मिलकर संघर्ष करने का आह्वान किया। उन्होंने संगठन की नीतियों और पत्रकारों के हितों को लेकर कहा कि पत्रकार सुरक्षा कानून लागू किया जाए, पत्रकार रजिस्टर बनाया जाए, पत्रकारों को स्वास्थ्य एवं दुर्घटना बीमा दिया जाए, मानदेय एवं पेंशन की व्यवस्था हो, पत्रकारों के परिवार को सस्ती दर पर बेहतर स्वास्थ्य एवं शिक्षा उपलब्ध कराई जाए, आर्थिक रूप से कमजोर पत्रकारों को सरकारी योजनाओं का लाभ प्राथमिकता से मिले तथा अवैतनिक रूप से कार्य कर रहे पत्रकारों को मनरेगा मजदूर से ऊपर मानकर प्रोत्साहन दिया जाए। इसके साथ ही पत्रकारों के न्याय के लिए मीडिया आयोग के गठन की भी मांग रखी गई। शीबू खान ने इन मांगों को लेकर शीघ्र ही आंदोलन छेड़े जाने की बात कही, जिस पर सभी उपस्थित पत्रकारों ने सहमति जताते हुए पत्रकार सम्मान और अधिकारों के लिए संघर्ष की हुंकार भरी। अंत में शीबू खान ने सभी शुभचिंतकों, साथियों एवं संगठन के सदस्यों का आभार प्रकट किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

सरकार आफताबी पीर का साइबर जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने किया सम्मान

- देश के हित में अमन-चैन और तरक्की की दुआ में शामिल हुए जायरीन फतेहपुर। जनपद में आध्यात्मिक माहौल उस समय देखने को मिला जब मुंबई से पधारे प्र...