फतेहपुर। जिला सेवायोजन अधिकारी फतेहपुर ने बताया कि दिनांक 30 जुलाई, 2025 को कार्यालय परिसर में प्रातः 11:00 बजे प्लेसमेन्ट शिविर व करियर काउन्सिलिंग कार्यशाला का आयोजन किया जायेगा। प्लेसमेन्ट शिविर में प्रतिभाग करने हेतु अभ्यर्थी को रोजगार संगम पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in पर पंजीयन कराना है। प्लेसमेन्ट शिविर में बी.के.टी. टायर्स अहमदाबाद द्वारा हाईस्कूल/इंटर/आई टी आई/ डिप्लोमा / स्नातक उर्तीण 18 से 35 वर्ष के पुरूष अभ्यर्थियों का वेतनमान रू15000 से 19000 प्रतिमाह, शक्तिमान एग्रो इंडस्ट्रीज, राजकोट द्वारा हाईस्कूल/इंटर/आई टी आई / डिप्लोमा / स्नातक उर्तीण, 18 से 30 वर्ष के पुरुष अभ्यर्थियों का वेतनमान रू17000 प्रतिमाह, पुखराज हेल्थकेयर प्रा.लि., कानपुर द्वारा इंटरमीडिएट उर्तीण, 18 से 25 वर्ष के पुरूष, महिला वेतन प्रति माह रू 8500 व अन्य तथा भारतीय जीवन बीमा निगम, फतेहपुर द्वारा बीमा सखी हेतु हाईस्कूल उर्तीण 18 से 45 वर्ष की महिला वेतन प्रति माह रू 9000 व अन्य सुविधाओं के लिये चयन सम्बन्धी कार्यवाही की जायेगी। इच्छुक अभ्यर्थी अधिक जानकारी कार्यालय के दूरभाष संख्या 05180 - 298602 पर प्राप्त कर सकते हैं।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
सरकार आफताबी पीर का साइबर जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने किया सम्मान
- देश के हित में अमन-चैन और तरक्की की दुआ में शामिल हुए जायरीन फतेहपुर। जनपद में आध्यात्मिक माहौल उस समय देखने को मिला जब मुंबई से पधारे प्र...
-
- एक गरीब महिला के लड़के के अपरहण में अपराधी को जेल कराना जिससे संतुष्टि मिली - वकील ने माना – अपराध से जुड़े केस लड़ते वक्त दबाव और धमकियो...
-
फतेहपुर। शुक्रवार को फतेहपुर शहर में अमर शहीदों की स्मृति में निकाली गई रेजांग ला रज कलश यात्रा का स्वागत पत्रकारों एवं कलमकारों का शीर्ष सं...
-
- जानें महिला चिकित्साधिकारी होने के नाते उनकी भूमिका और अनुभव - समझें ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य सेवाओं की चुनौतियां - विचारें भविष्य में...
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें