बुधवार, 10 जुलाई 2024

आदर्श व्यापार मंडल के साथ डीएम, सीडीओ, एडीएम व आरटीओ ने लगाया पेड़

फतेहपुर। श्री बांके बिहारी मन्दिर परिसर शांतिनगर फतेहपुर में आदर्श व्यापार मंडल के सौजन्य से जिलाधिकारी सी.इंदुमती, मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना, अपर जिलाधिकारी (वित्त / राजस्व) अविनाश त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) धीरेन्द्र प्रताप, उप जिलाधिकारी सदर, अपर उप जिलाधिकारी, ए0आर0टी0ओ0 (प्रशासन) आदि ने पीपल, अशोक, नारियल आदि के पौध रोपित किये। 
जिलाधिकारी ने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए पौधे लगाना जरूरी है इससे वातावरण सुन्दर एवं स्वच्छ रहेगा और शुद्ध हवा मिलेगी, के लिए हम सभी का दायित्व है कि एक–एक पौधा अवश्य रोपित करे साथ ही संरक्षण भी करे। 
इस अवसर पर आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप गर्ग, आदर्श व्यापार मंडल महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 माधुरी साहू, आदर्श व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष अभिनव यादव, आदर्श व्यापार मंडल जिला उपाध्यक्ष अनिल सिंह गौतम, आदर्श व्यापार मंडल जिला महामंत्री अमित शरण बाबी, अभय गुप्ता, विनोद गौतम, विनोद कसेरा, अमित सोनी सहित अन्य व्यापार मंडल के पदाधिकारीगण व छात्र/छात्राएं उपस्थित रहे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

सरकार आफताबी पीर का साइबर जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने किया सम्मान

- देश के हित में अमन-चैन और तरक्की की दुआ में शामिल हुए जायरीन फतेहपुर। जनपद में आध्यात्मिक माहौल उस समय देखने को मिला जब मुंबई से पधारे प्र...